adplus-dvertising

खाली पेट पी रहे हैं ग्रीन टी तो हो जाएं सावधान! वरना हो जाएंगे इस गंभीर बीमारी के शिकार

हम सभी लोग ग्रीन टी को एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में जानते हैं। इसका लगातार सेवन करने से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जो हमारे वेट को कम करने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

डॉक्टरों ने भी इसे काफी उपयोगी बताया है हमारे लिए। वही ये हमारे हर्ट के लिए भी काफी लाभदायक है और हमारे बॉडी टेंपरेचर को भी मेंटेन रखता है।

लेकिन यह भी सही बात है कि हर एक चीज खाने पीने की समय होती अगर उसे समय के हिसाब से नहीं खाया जाए तो वह हमारे लिए नुकसानदेह बन जाती हैं। बिल्कुल ऐसा ही ग्रीन टी के साथ होता है।

green tea tea tea ceremony -

अगर इसे समय पर नहीं लिया जाए तो यह हमारे शरीर कि मुसीबतें बढ़ा सकता है। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि सुबह खाली पेट इसे पीना सही रहता है लेकिन ये सरासर गलत है। इस लेख में हम आपको आगे बताएंगे इसके पीने का क्या सही समय और तरीका है।

ग्रीन टी खाली पेट पीने के नुकसान

हेल्थ के मायने से अगर देखा जाए तो ग्रीन टी हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। हालांकि सुबह-सुबह इसका सेवन खाली पेट करने से ये हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कई सारे डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ने हमें जानकारी दी है कि खाली पेट ग्रीन टी के सेवन करने से हमारे पेट का बैलेंस गड़बड़ा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर पाई जाती है।

इसी के साथ ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स के गुण भी मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर में एसिड बनाने का काम करते हैं। यही एसिड बाद में हमारे पाचन संबंधित क्रियाओं में बाधा डालता है। खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से हमें अपने पेट में भारीपन तथा गैस से संबंधित परेशानियों को झेलना पड़ता है।

कब्ज होने का रहता है डर

खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने पर कई सारे बॉडी में हमें इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। टैनिन की भरपूर मात्रा ग्रीन टी में पाई जाती है और इसके वजह से हमारे अंदर एसिड का बनना शुरू हो जाता है।

जिसके बाद हमें अनपच का अनुभव होता है और उल्टी होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। अगर हमारे पेट में ज्यादा एसिड की मात्रा मौजूद होने लगती है या बनने लगती है तो इससे आगे चलकर हमें कब्ज संबंधित बीमारियां से जूझना पड़ता है।

जानें इस पीने का वाजिब तरीका

अगर हम सुबह खाली पेट ग्रीन टी चाय पीने की आदत डाल चुके हैं तो हमें इसे जल्द से जल्द बदलना होगा। ग्रीन टी के साथ हमेशा बिस्किट या स्नेक्स का सेवन करना चाहिए।

कई डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इसे पीने का सही समय खाना खाने के वक्त होता है या फिर मिल्स लेने से कुछ देर पहले इसका सेवन कर सकते हैं आप।

जानें एक दिन में कितनी बार इसे पीना होता है उपयोगी

डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की सलाह मानी जाए तो पूरे दिन में एक से दो कप ग्रीन टी पीना हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

इससे ज्यादा पीना हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है इसका सीधा असर हमारे शरीर में मौजूद लीवर पर पड़ता है। लीवर की डैमेज होने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

खाने के तुरंत बाद पीना सही है या गलत?

कई लोग ऐसे भी हैं खाने के तुरंत बाद जो ग्रीन टी को पीते हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर में गैस्ट्रिक जूस की मात्रा बढ़ जाती हैं।

जिसके बाद हमें एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं महसूस होती है। इसीलिए हमेशा हमें खाने के आधे से 1 घंटे बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

 

Leave a Comment