अगर आप पहिली बार प्रेगनेंसी का अनुभव करने जा रही है, और आप के मन में प्रेगनेंसी के लक्षणों को जानने का कुतूहल है, खास कर प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है, बेबी बंप कब दिखना शुरू होता है, ऐसे सवाल आप के मन में आ रहे है तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें, जिस में हमने आप के सभी सवालों के जवाब दिए है।
प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? बड़ा अट-पटा सा लगनेवाला यह सवाल हर उस महिला के लिए काफी कुतुहल का विषय होता है जो पहिली बार अपने अपने प्रेगनेंसी का अनुभव करने जा रही है। प्रेगनेंसी में पेट निकलना किसी भी महिला के लिए काफी रोमांचकरी और सुखद एहसास होता है।
आप ने सोशल मीडिया या अन्य कई साधनों पर कई देखा होगा की कई जानीमानी हस्तियाँ और सेलिब्रिटीज जो महिलाएं है वह अपने बेबी बम्प का फोटोशूज करवाती है। जिस का आज के दौर में काफी ट्रेंड चल रहा है। प्रेगनेंसी के दौरान पेट निकलना महिलाओं के लिए सुखद एहसास होता है जो हर शादीशुदा महिला एन्जॉय करना चाहती है। और इसी कारण प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? इस सवाल का जवाब सर्च इंजन पर ढूंडा जाता है।

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है?
प्रेगनेंसी में पेट निकलना प्रेगनेंसी का आम लक्षण माना जाता है, जो किसी भी महिला के लिए जो पहिली बार प्रेगनेंसी का अनुभव कर रही है उस के लिए बेहद खास होता है। बढती गर्भावस्था में पेट निकलता है सभी इस बात को जानते है, लेकिन प्रेगनेंसी में पेट निकलता कब है? प्रेगनेंसी का वह कौन सा समय है या स्टेज है जहाँ गर्भवती महिला का पेट निकलना शुरू होता है? इस बात की उत्सुकता हमेशा प्रेग्नेंट महिला को बनी रहती है।
आमतौर पर, आपकी दूसरी तिमाही के दौरान प्रेगनेंसी में पेट निकलना शुरू हो जाता है, याने 16-20 सप्ताह के बीच शरीर में बच्चे का विकास तेजी से शुरू हो जाता है।
कुछ महिलाओं के लिए, दूसरी तिमाही के अंत तक और यहां तक कि तीसरी तिमाही में भी पेट निकलना शुरू नही होता,क्यों की गर्भवती महिला का शरीर कई तरह के परिवर्तनों से गुजर रहा होता है। महिला के गर्भ में भ्रूण विकास की प्रक्रिया शुरू रहती है, जो गर्भवती महिला महसूस तो करती हो लेकिन पेट निकलने में वक्त लग जाता है।
ऐसा क्यूँ होता है, क्या प्रेगनेंसी में पेट निकलने का कोई निश्चित समय है? तो इस का जवाब है नहीं, क्यों की हर महिला शारीरिक, मानसिक दृष्टी से अलग होती है, इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान पेट निकलना, बेबी बंप दिखना इस का कोई निश्चित समय नही बता सकते। लेकिन इस में कुछ ऐसे फैक्टर्स होते है जिसे हम निश्चित तौर पर खुद का विश्लेषण कर सकते है, और एक अंदाजा लगा सकते है की प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है?
जानते है वह फैक्टर्स क्या है?
- शारीरिक संरचना
- गर्भ में भ्रूण की पोजीशन
- Amniotic fluid की मात्रा
- गर्भ में ट्विन्स का होना
- प्रेगनेंसी के दौरान आप का व्यवहार
शारीरिक संरचना
गर्भावस्था में पेट निकलने का समय ज्यादा तर गर्भवती महिला के शारीरिक संरचना पर निर्भर करता है। हर महिला की कद-काठी अलग होती है, लम्बाई अलग होती है, और उम्र भी अलग होती है, साधारण ज्यादा लम्बाई वाली महिलाओं में कम लम्बाई के महिलाओं के मुकाबले गर्भावस्था के दौरान पेट निकलना देरी से शुरू हो सकता है।
वैसे ही अधिक उम्र का होना भी आपके प्रेगनेंट बैली पर असर डालता है। अगर किसी महिला की उम्र ज्यादा हो तो शारीरिक कमजोरी बढती है जिससे कई बार बड़ा पेट देखने को मिल सकता है।
गर्भ में भ्रूण की पोजीशन
गर्भावस्था में किसी महिला का पेट कब निकलेगा और कितना बड़ा पेट दिखेगा यह गर्भ में भ्रूण की पोजीशन पर भी निर्भर करता है। अगर गर्भ में शिशु की पोजीशन ऊपर की और सर और निचे की और पैर है तो गर्भवती महीला के पेट की चौड़ाई कम दिखती है, वही गर्भ में शिशु की पोजीशन ऊपर निचे ना होकर अगल-बगल है तो निश्चित ही महिला के पेट इ चौड़ाई बड़ी होती है।
साथ ही अगर गर्भ में शिशु स्वस्थ और हेल्थी हो तो यक़ीनन जल्दी ही याने दुसरे तिमाही के शुरवात में ही प्रेग्नेंट महिला का पेट निकलना शुरू हो जाता है।
Amniotic fluid की मात्रा
गर्भवती महिला के पेट में अमिनिओटिक फ्लूइड (Amniotic fluid) की मात्रा भी प्रेगनेंसी में पेट निकलने के समय पर सीधा असर डालती है। यदि किसी महिला में अमिनिओटिक फ्लूइड (Amniotic fluid) की मात्रा अधिक है तो यक़ीनन उस गर्भवती महिला का पेट निकलना जल्दी शुरू हो जाता है। और पेट भी बड़ा दिखता है।
गर्भ में ट्विन्स का होना
गर्भ में ट्विन्स का होना (जुड़वाँ बच्चे ) होना भी गर्भावस्था में जल्दी पेट निकलने का कारण हो सकता है। एक के मुकाबले दों भ्रूण पेट में ज्यादा जगह लेते है, जिस से गर्भवती महिला का जल्दी पेट निकलना शुरू होता है।
प्रेगनेंसी के दौरान आप का व्यवहार
प्रेगनेंसी के दौरान आप के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर स्वस्थ होने का सीधा असर आप के पेट में पल रहे शिशु पर होता है। यदि आप शारीरिक मानसिक दृष्टी से स्वस्थ है तो यक़ीनन गर्भ में शिशु का विकास भी अच्छा होता है, जिस से आप का समय पर या समय के पूर्व पेट निकलना निर्भर होता है।
प्रेगनेंसी में पेट जल्दी या देरी से निकलना
जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती हैं, तो शुरूवाती एक या दो महीने में भ्रूण के अंगों का विकास होना शुरू होता है जिसका गर्भवती महिला के पेट पर ख़ासा प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए शुरवाती दों महीने में किसी भी महिला का पेट निकलना असंभव प्रतीत होता है। और साथ ही हम यह भी नही कह सकते की प्रेगनेंसी में पेट निकलना इस particular month से शुरू होता है।
किसी भी गर्भवती महिला का पेट निकलने की कोई निश्चित समय सीमा नही होती। कहीं महिलाएं तो पहली तिमाही के दूसरे भाग में ही गर्भवती दिखने लग जाती हैं। उनका पेट दिखना शुरू हो जाता है। और कई महिलाएं तीसरी तिमाही में जाकर ही गर्भवती दिखती हैं। मतलब उनका पेट देरी से निकलना शुरू होता है।
कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं का पेट जल्दी निकलता है
हमने देखा की अमुमन प्रेगनेंसी में पेट निकलना दुसरे तिमाही से ही शुरू हो जाता है, और किसी महिला को तीसरे तिमाही के शुरवाती दौर में पेट दिखना शुरू हो सकता है, लेकिन यह बात है पहिली प्रेगनेंसी की।
अगर कोई महिला दूसरी बार प्रेगनेंसी का अनुभव कर रही है तो ऐसे प्रेग्नेंट महिलाओं में जल्दी ही पेट निकलना शुरू हो जाता है। क्यों की दूसरी गर्भावस्था पहले गर्भावस्था के मुकाबले काफी अलग होती है। और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट और मसल्स पहले ही खीच चुके होते हैं।
कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं का पेट देर से निकलता है
Pregnancy के दौरान कुछ महिलाओं को पेट देरी से निकलता है, इस के कई अलग अलग कारण हो सकते है जैसे, गर्भवती महिला की लम्बाई, या कोई महिला अधिक वजन के कारण मोटापे से ग्रसित है, जिस के कारण शरीर पर उभार स्पष्ट नही दिख रहा है। इस कारण भी कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान पेट निकलने में देरी होती है।
क्या आप को आप के सवाल प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? इस सवाल का जवाब मिल गया। प्रेगनेंसी हर महिला का सुखद अनुभव होता है, जिस में वह एक नये जीवन को जन्म देती है, इसलिए गर्भावस्था में हर महिला काफी उत्साहित होती है, हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आप के उत्साह को द्विगुणित करना चाहते है, इसलिए आप के मन में उठ रहे प्रश्नों के जवाब देकर आपको ख़ुशी देना चाहते है।
टिप :- प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? जानें web story के माध्यम से.
सम्बन्धित सवाल – FAQ
प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है?
जवाब :- आमतौर पर पहली बार मां बन रही महिलाओं में का पेट 12 से 16 हफ्ते के बीच नजर आने लगता है, वहीं दूसरी बार मां बन रही महिलाओं का पेट इससे जल्दी भी दिख सकता है।
गर्भ में बच्चे की धड़कन कब आती है?
जवाब :- गर्भावस्था के शुरवाती चरणों से ही गर्भ में पल रहे भ्रूण का विकास तेजी से होता है, गर्भावस्था के पांचवे हफ्ते के शुरवात से ही शिशु के दिल की धड़कन शुरू हो जाती है। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही के अंत में इलेक्ट्रॉनिक फीटल मॉनिटरिंग से आसानी से बच्चे की धड़कन महसूस कर सकती हैं।
पेट में शिशु कब हलचल शुरू करता है?
जवाब :- प्रेग्नेंसी के दौरान 16वें से 25वें सप्ताह के बीच एक माँ अपने शिशु की हलचल महसूस कर सकती है। अगर आप पहली प्रेगनेंसी हैं तो आपको गर्भावस्था के 25वें सप्ताह तक कोई मूवमेंट महसूस नहीं होगी। लेकिन सेकंड प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के 13वें सप्ताह की शुरुआत में ही शिशु की मूवमेंट महसूस होने लगती है।
प्रेगनेंसी में उल्टी कब से शुरू होती है?
जवाब :- गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के चौथे से छठे हफ्ते से ही उल्टी की दिक्कत होने लगती है। इस समय गर्भाशय में इंप्लांटेशन पूरा होता है।
गर्भावस्था का पहला महीना कब शुरू होता है?
जवाब :- शुक्राणु के संयोग से अंडे के फर्टिलाइजेशन के बाद, भ्रूण खुद को गर्भाशय की दीवार से जोड़ता है। आपके पीरियड्स होने के दस दिन पहले आप गर्भवती हो जाती हैं।
संबोधन
प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है? इस आर्टिकल में हम ने आप के सवाल का विस्तार से जवाब दिया है। गर्भावस्था के दौरान पेट निकलना एक महिला के लिए काफी सुखद अनुभव होता है, हमारी जानकारी से आप के सुखद अनुभवों को गहराई प्रदान करता है।
- प्रोटीन की कमी से बच्चों को होती है यह खतरनाक बीमारियाँ! ऐसे बढ़ाएं बच्चों में प्रोटीन की मात्रा!!
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की सम्पूर्ण जानकारी
- Gifts for Pregnant Women – गर्भवती महिलाओं के लिए 20 विशेष उपहार
- गोद भराई की रस्म (godh bharai rasam) की सम्पूर्ण जानकारी
- सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके में दर्द ? रखें इन 10 बातों का खयाल
